Ghaziabad News: विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: मुरादनगर। श्री बड़ी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 95वें रामलीला महोत्सव में विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने और उन्हें वापस न लौटाने के निर्णय से विभीषण दुखी हो जाते हैं। वह रावण को समझाते हुए माता सीता को सम्मानपूर्वक भगवान श्रीराम के पास भेजने की सलाह देते हैं। विभीषण की बात नहीं मानने पर रावण उन्हें अपमानित कर लंका से निकाल देता है। इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। भगवान श्रीराम उन्हें शरण देते हुए अपने गले लगा लेते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की उदारता और शरणागत की रक्षा करने के संदेश को प्रभावशाली ढंग से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.