Ghaziabad News: विद्युत लाइन में फॉल्ट से घंटों बिजली संकट से जूझे लोग
गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,अफजल खान। कई इलाकों में सोमवार को 33 केवी लाइन में खराबी आने से लोगों को घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा। डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, कृष्णा विहार कुटी, सोनिया विहार कॉलोनी, अभय खंड, न्याय खंड, वसुंधरा, वैशाली समेत अन्य कई इलाकों में करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली नहीं होने से उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट भी गहरा गया। विद्युत निगम लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लाइनों की मरम्मत, क्षमता वृद्धि, नई लाइनों का विस्तार कर रहा है। लेकिन इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा। भोपुरा के लोगों का कहना है कि करीब तीन साल से 33 केवी लाइन के फेल होने की समस्या बनी हुई है। दिन में 10 से 12 बार लाइन होती है। इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डिफेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.