Ghaziabad News: विद्यार्थियों को पर्यवारण संरक्षण के लिए जागरूक किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वैशाली स्थित सन वैली इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) सेंटर का भ्रमण किया। प्लास्टिक की थैलियों के दुष्प्रभाव बताते हुए कपड़े और जूट के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को अनुपयोगी कपड़े, पुस्तकें, खिलौने, स्टेशनरी, बर्तन और अन्य सामान आरआरआर सेंटर में दान करने की भी सीख दी। स्कूल पहले भी आरआरआर सेंटर को फर्नीचर, पानी की बोतलें और अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध करा चुका है। इस दौरान बच्चों को रंग, पेंसिल, मॉडलिंग क्ले समेत कई उपहार दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.