Ghaziabad News: विकास भवन की तीसरी मंजिल पर आग लगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन की तीसरी मंजिल पर सोमवार को शार्ट सर्किट के कारण बिजली के पैनल में आग लग गई। सूचना मिलते ही भवन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालयों के कर्मचारियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही कार्यालयों में रखा कोई सामान आग की चपेट में आया। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के पैनल में आग लगी थी। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.