गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की गई चार बाइक बरामद की है। एसीपी मोदीनगर सिद्वार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि दो बदमाश चोरी की बाइक बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दोनों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...