गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के खड़े पिकअप में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर पिकअप मालिक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:40 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएमई कट से करीब एक किलोमीटर पहले हादसा हुआ। पिकअप वाहन खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार दोनों लोग केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से पिकअप को सीधा कराया। इ...