Ghaziabad News: वार्षिक खेल महोत्सव में छात्रों ने तीन पदक जीते
गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव सर्ज 2026 में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज साहिबाबाद के छात्रों ने तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर के 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के 2400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में योगेश ने पावर लिफ्टिंग के 74 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दूसरा और सिद्धार्थ ने 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, माही ने महिला 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल और शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. अमित जैन ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.