गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मानसून की शुरुआत फीकी रहने से गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को भी हल्की बारिश का अनुमान था, लेकिन पूरे शहर में एक बूंद भी नहीं पड़ी। हालांकि, वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में 80 रहा। हल्की-फुल्की बारिश होने से दो सप्ताह से एक्यूआई 200 से नीचे बना हुआ है। रविवार को हुई बारिश के बाद गाजियाबाद का एक्यूआई 80 दर्ज किया गया। चार स्टेशनों का एक्यूआई भी 100 से नीचे रहा और 51 के एक्यूआई के साथ गोविंदपुरम सबसे साफ इलाका रहा। आने वाले दिनों में बारिश होगी। ऐसे में फिलहाल प्रदूषण से राहत रहने की उम्मीद है। वहीं, गर्मी लगातार बढ़ रही है। चार और पांच जुलाई को साहिबाबाद और लोनी के इलाकों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन देहात और पूरा शहर लगभग सूखा रहा।...