गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साफ मौसम और तेज हवा चलने पर भी मंगलवार को वायु गुणवत्ता खराब हो गई। एक्यूआई 202 रहा और लोनी सर्वाधिक प्रदूषित इलाका रहा। यहां का एक्यूआई 286 तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा 30 डिग्री से अधिक होने पर भी प्रदूषण बढ़ रहा है। शहर में तमाम निर्माण साइटों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इनसे लगातार धूल उड़ रही है और अवैध फैक्टरियों के साथ कूड़ा जलाने पर भी रोक नहीं लग पा रही है। यही कारण है कि साफ मौसम के बाद भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...