गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार और खांसी-जुकाम का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 3,940 मरीजों ने उपचार कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आरोग्य मेले में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों में बड़ी संख्या वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की रही। इसके अलावा खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, पेट दर्द समेत अन्य बीमारियों के मरीज भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं और गंभीर लक्षण वाले मरीजों को आगे की जांच कराने की सलाह दी।मेले यह भी पढ़ें- Kannauj News: मौसम के उतार...