Ghaziabad News: वामन अवतार की दिव्य झांकी ने मोहा मन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में यमुना हिंडन योग समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान विष्णु के वामन अवतार का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास पंडित गोविंद शास्त्री ने धर्म, सत्य और विनम्रता का महत्व बताया। कथा में मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अवनीश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कथा से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों की सीख मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.