Ghaziabad News: वाई फाई की शिकायत दूर करने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कविनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरम-द्वितीय में वाई-फाई की शिकायत की जांच करते वक्त एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बागपत निवासी 34 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मूल रूप से ग्राम कहरका, थाना चांदीनगर जनपद बागपत में रहने वाले अरविंद परिवार के साथ गोविंदपुरम में किराये के कमरे में रहते थे। वह वाई-फाई कनेक्शन लगाने का काम करते थे। 31 अगस्त को कैलाशपुरम द्वितीय में रहने वाले उपभोक्ता ने वाई फाई में खराबी की शिकायत की। वह इस खराबी को दूर करने के लिए शाम साढ़े छह बजे मौके पर पहुंचे, जहां वाई-फाई की डिस्क में करंट उतरा था। करंट की चपेट में आने से अरविंद कुमार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.