गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले में 54 स्थानों का चयन किया गया है। करीब 1.32 करोड़ रुपये की लागत से इन स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाने हैं। इससे बारिश के दौरान छतों पर जमा होने वाले पानी को व्यर्थ बहने से रोककर जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा। जिले में बढ़ते औद्योगिक क्षेत्र व अवैध भूजल दोहन के कारण लगातार भूजल स्तर नीचे जा रहा है। स्थिति यह है कि जनपद के पांच में से चार जोन रेड जोन में हैं जहां पर पिछले कुछ सालों में भूजल स्तर नीचे गिरा है। इसी को देखते हुए जिले में 54 स्थान सरकारी स्कूल, पंचायत घर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पशु चिकित्सालय शामिल...