Ghaziabad News: वरिष्ठ नागरिक संस्था के रकम सिंह अध्यक्ष और वीरेंद्र गुप्ता सचिव बने
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जिला परिषद मार्केट स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ नागरिक संस्था की रविवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुनी गई। रकम सिंह को अध्यक्ष और वीरेंद्र गुप्ता को सचिव बनाया गया।बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रकम सिंह ने तथा संचालन महासचिव बृजकिशोर गुप्ता ने किया। बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें रामेश्वर दयाल गुप्ता, रतन सिंह पूनिया, शहाबुद्दीन, सतीश गुप्ता, अशोक कंसल को संरक्षक, विक्रम पाल यादव उपाध्यक्ष, ब्रजकिशोर गुप्ता सह सचिव, अशोक सिरोही कोषाध्यक्ष के अलावा महेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, मुकेश माहेश्वरी, एनके ग्रोवर, आसाराम गुप्ता, अरुण जैन और विनित कौशिक को सदस्य बनाया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.