गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में रविवार को दो गज़ेबो (बैठने के लिए शेड की छत वाला स्थान) का उद्घाटन किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि सोसाइटी के सेंट्रल पार्क के समीप वरिष्ठ महिलाओं और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग गज़ेबो एओए फंड से बनवाये गए हैं। इसका निर्माण मजबूत फाउंडेशन, उच्च गुणवत्ता के आयरन स्ट्रक्चर एवं टिकाऊ टिन शेड के साथ किया गया है, ताकि निवासी धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम संबंधी परिस्थितियों में भी आरामपूर्वक बैठ सकें तथा सोसायटी के पार्क के ग्रीन एवं खुले वातावरण का लुफ्त उठा सकें। सीलिंग फैन, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त एओए सदस्य सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि एओए का उद्देश...