गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। लेखपाल पर भष्ट्राचार का आरोप लगाकर वकीलों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। तीन दिन में लेखपाल का तबादला ना होने पर अनिश्चिकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन मोदीनगर के वकील शुक्रवार को एकत्र होकर उपजिलाधिकारी कोमल पंवार के पास पहुंचे और लेखपाल पर भष्ट्राचार के गंभीर आरो लगाए।

वकीलों का आरोप उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को मौके पर ही बुला लिया। उपजिलाधिकारी के सामने वकीलों व लेखपाल के बीच बात हो रही थी। वकीलों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस बात से नाराज होकर वकील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वकीलों का आरोप है कि तहसील में लेखपाल सरेआम सुविधा शुल्क ले रहे और उपजिलाधिकारी व त...