गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित जेप्टो स्टोर में शुक्रवार दोपहर बाद लोहे की भारी रैक अचानक गिर गई। रैक के नीचे दबने से वहां मौजूद सम्राट चौक निवासी कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आए कर्मचारियों ने रैक हटाकर उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...