Ghaziabad News: लोन वाली कार बेचने का आरोप
गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने लोन वाली कार बेचकर ठगी का आरोप लगाया है। वसुंधरा सेक्टर-2 निवासी गौरव कुमार ने जनवरी 2026 में वैशाली निवासी कपिल चोपड़ा से पांच लाख रुपये में एक कार खरीदी। आरोपी ने बताया था कि कार के सारे कागज पूरे हैं और एक हफ्ते में बैंक से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिला देगा। रुपये देकर उन्होंने कार ले ली, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। अब बैंक से किस्त के नोटिस आ रहे हैं। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.