गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। सर्वोदय नगर निवासी एक व्यक्ति ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदीप जाटव ने बताया कि आरोपी नीरज ने ऋण प्रक्रिया के नाम पर उनसे साढ़े 64 हजार रुपये वसूले। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...