गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में पुरानी कार की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कार पर बैंक का लोन होने की जानकारी छिपाकर विक्रेता ने सात लाख रुपये ले लिए। बाद में बैंक एनओसी और गाड़ी का ट्रांसफर कराने की मांग करने पर आरोपी टरकाने लगा और विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी लोकेश वलेचा ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने दो फरवरी 2026 को बापूधाम निवासी कृष्णा देवी से वर्ष 2022 मॉडल की कार 7.30 लाख रुपये में खरीदी थी। यह सौदा कृष्णा देवी के बेटे लोकेश राणा ने कराया था। सौदे के तहत सात लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कृष्णा देवी के बैंक खाते में भेज दिए गए, जबकि 30...