Ghaziabad News: लोनी विधायक का वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 14 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। सोशल मीडिया पर लोनी विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक बोल रहे कि यहां रहना है तो नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना पड़ेगा। विधायक बोल रहे है कि हमारे नारे लगाने पड़ेंगे, हम जो कहें वहीं कानून है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया एक्स पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का करीब 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक महिला पत्रकार लोनी विधायक से पूछ रही है कि देश में रहना है तो वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहना होगा। जिस पर विधायक बोल रहे हैं कि यह सब नहीं बोलना है, केवल नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 'देश में रहना है तो नंदकिशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना पड़ेगा'- BJP विधायक की खुली धमकी इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.