गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लोनी में आज ( गुरुवार ) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लोनी ब्लाक कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 15 से 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा लगभग युवाओं का उनकी योग्यताओं के द्वारा चयन किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा की छायाप्रति के साथ समय पर पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आसेपुर में रोजगार मेले का आयोजन आज चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया ज...