Ghaziabad News: लोग डाकघरों से भी तिरंगा खरीद सकेंगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए अब बाजारों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डाक विभाग की ओर से मुख्य प्रधान डाकघर समेत शहर के अन्य डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार डाकघर पहुंचकर तिरंगा खरीद सकेंगे और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में लगा सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर वर्ष लोगों में घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने को लेकर उत्साह रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग की ओर से डाकघरों में तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल विशाल कुमार पाठक ने बताया कि मुख्य प्रधान डाकघर के साथ ही अन्य प्रमुख डाकघरों में भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.