Ghaziabad News: लोकल लीजेंड्स ने सात विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को वीवीआईपी संडे कप टूर्नामेंट में लीजेंड इलेवन और लोकल लीजेंड्स के बीच मैच खेला गया। मैच में लोकल लीजेंड्स ने सात विकेट से जीत हासिल की। लीजेंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। गोल्डी ने 39 और कृष्णा कुमार ने 28 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से सौरभ जोशी ने तीन और बैटमैन ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी लोकल लीजेंड्स की टीम ने 19.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 175 रन बना लिए। टीम से राजकुमार ने नाबाद 83 रन की पारी खेली और विकास ने 59 रन बनाए। लीजेंड इलेवन से नरेश रंजन ने दो विकेट लिए। राजकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.