Ghaziabad News: लूट की योजना बना रहे तीन युवक दबोचे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी पुलिस ने बड़का आरिफपुर गांव के पास कच्चे रास्ते से लूट की योजना बना रहे थाना जानी कस्बा सिवाल खास स्थित महफा चौपला मुस्तकीम, परवेज और अब्दुल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, एक चाकू, दो फर्जी नंबर प्लेट और एक बाइक बरामद हुई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी राहगीरों को तमंचे-चाकू का डर दिखाकर मोबाइल और रुपये छीनते थे। वारदात का मौका नहीं मिलने पर वह किसी घर में लूट की योजना बना रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.