गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना निवासी महमदू ने बताया कि 14 अगस्त की रात को गांव से मोदीनगर जाते समय बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और नगदी लूट ली थी। पीड़ित ने पहले डायल 112 पर सूचना दी और थाने जाकर तहरीर दी। बीस दिन बीतने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायत पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...