गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही । लाल कुआं क्षेत्र के फीडर नंबर-4 और 10 से जुड़े दस से अधिक इलाकों में शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही।विद्युत निगम ने बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों ने परेशानी झेली। लाल कुआं क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही थी। कहीं बिजली की लाइन में फॉल्ट हो रहे थे तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही थी। गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विद्युत निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए। इसके चलते मानसरोवर, गिरधरपुर रोड, ओम एन्कलेव, रामविहार-प्रथम, रामविहार द्वितीय, सूर्य लोक, सेंगा एन्कलेव, रेलवे कॉलोनी और मानसरोवर पार्क में शनिवार दोपहर एक से छह बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। गर्मी...