Ghaziabad News: लायंस क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। ट्राइडेंट स्पोर्ट्स मैदान पर ट्राइडेंट सनसेट सीजन 5 का लीग मैच जीएस टेक वॉरियर्स और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में लायंस क्रिकेट क्लब में सात विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर जीएस टेक वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 135 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। गौरव चौधरी ने सबसे अधिक 39 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से कपिल और दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस क्रिकेट क्लब की टीम में 14.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 138 रन बना लिए। टीम से विकास में 35 और गौरव रावत ने 34 रन का योगदान दिया। कपिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.