गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में युवक और उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। सतीश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को वह अपने भाई अशोक कुमार को तलाशते हुए गांव गढ़ी कटैय्या पहुंचा था। सतीश ने घर के बाहर से अशोक को आवाज लगाई। तभी विनोद उर्फ टमाटर, उसका भाई बोदे, नितेश उर्फ नित्ते और एक अन्य व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर बाहर आए। चारों ने सतीश और अशोक से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसकी आंख और सिर में चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...