गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस ने ठेकेदार के घर से करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी के गहने चोरी करने वाले चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में चोर के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से ठेकेदार के घर से चुराए गए गहने, चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोनी थाना क्षेत्र की गिरी मार्केट कॉलोनी में अंकित गुप्ता दो मंजिला मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि छोटे भाई विशाल की घर में किराना की थोक की दुकान है। वहीं, चाचा विनोद की घर के पास किराना की थोक की दुकान है। अंकित ने बताया कि वह देश के जवानों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। संयुक्त परिवार होने के चलते सबके ज...