Ghaziabad News: लाखों का सामान ले गए चोर
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। जज कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और सामान चोरी करके ले गए। अमित ने पुलिस को बताया कि उनके मकान से कपड़े, घरेलू सामान, बाथरूम की टोंटियां और अन्य सामान चोर चुराकर ले गए। उन्होंने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.