Ghaziabad News: लगातार सिरदर्द और उल्टी को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। लगातार सिरदर्द, बार-बार उल्टी और नजर में बदलाव जैसे लक्षणों को सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये लक्षण ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता हैं। समय पर जांच नहीं होने से बीमारी की पहचान में देरी घातक हो सकती है। लेकिन जिले में सरकारी स्तर पर ब्रेन ट्यूमर की जांच और इलाज की कोई सुविधा नहीं है। 25 अक्टूबर से एक नवंबर तक हर साल अंतरराष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बीमारी के लक्षणों, समय पर पहचान और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डा. संतराम वर्मा ने बताया कि हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर नहीं होता, लेकिन लंबे समय तक बने रहने वाले या लगातार बढ़ने वाले सिरदर्द की चिकित्सकीय जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.