Ghaziabad News: लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की लीला Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। श्री बड़ी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 95वें रामलीला महोत्सव में लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान राम-रावण युद्ध के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्तिबाण का प्रहार किया, जिससे वह मूर्छित होकर भूमि पर गिर पड़े। लक्ष्मण को अचेत देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो गए। भाई के प्रति उनके प्रेम और चिंता को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने हिमालय पहुंचे। वहां सही बूटी की पहचान नहीं होने पर वह पूरा पर्वत उठाकर ले आए। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.