गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। छाया पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरी में सीपीएस रोलर स्केटिंग अकादमी के बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने 84 मिनट तक नॉनस्टॉप रोलर स्केटिंग कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी त्यागी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण त्यागी ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्केटिंग कोच जितेंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस उपलब्धि से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और वे भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...