Ghaziabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर बाईपास पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुदामापुरी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब दस बजे उनका भाई धर्मेंद्र उनकी पत्नी और बेटे शिवांश को लेकर बाइक पर कनावनी से घर लौट रहा था। जैसे ही तीनों विजयनगर बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी चालक बस को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.