Ghaziabad News: रोडरेज में बाइक सवारों ने कार चालक का ईट मारकर सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के पास रोडरेज के चलते बाइक सवार युवकों ने कार सवार व्यक्ति का ईट मारकर सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी निवासी पूर्णेश पटेल रविवार दोपहर तीन बजे कार से किसी काम से जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट यूटर्न के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात से नाराज पूर्णेश पटेल ने बाइक सवार युवक को चाटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और ईट मारकर सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.