Ghaziabad News: रोटरी गोल चक्कर से एएलटी के बीच कल वाहन प्रतिबंधित
गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पांच नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रोटरी गोल चक्कर से एएलटी तक और एएलटी से रोटरी गोल चक्कर तक दोनों दिशाओं में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- रिजीम चेंज मुद्दे पर भाजपा की आज से पदयात्रा, लखनऊ में शिवराज, बरेली में रहेंगे जेपी नड्डा यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.