Ghaziabad News: रोटरी क्लब ने छात्रों पोशाक वितरित की
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ने शुक्रवार को लक्ष्य फाउंडेशन के सहयोग से लक्ष्य पाठशाला में सारथी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 150 छात्रों को स्कूल पोशाक, बैग, जूते और अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता और विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अरुण अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य जारी रखेगा। कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन जेके गौड़, सुरेंद्र शर्मा, बीना श्रीवास्तव, वरुण गौर, बलराम बंसल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.