गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। युवाओं को रोजगार देने के लिए गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में अपनी योग्यताओं के अनुसार युवा प्रतिभाग कर सकते है। जिले के युवाओं को रोजगार देने के लिए 23 जुलाई (आज) रोजगार मेले का आयोजन एचएलएम कॉलेज में किया जाएगा। इसमें युवा हिस्सा लें सकते है। विभागीय जानकारी के अनुसार मेले में छह से अधिक कंपनियां 200 से अधिक युवाओं का चयन करेंगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मेला सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...