Ghaziabad News: रॉ इलेवन की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। हापुड़ रोड स्थित इंग्राहम क्रिकेट मैदान पर चल रहे गावस्कर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रॉ इलेवन और राजनगर रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मैच में रॉ इलेवन की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजनगर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। बल्लेबाज शुभम शर्मा ने 28 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से गेंदबाज डॉ. आरके त्यागी और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए रॉ इलेवन की टीम ने 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीता। बल्लेबाज मुकेश ने 25 रनों की पारी खेली और हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.