गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। जिला प्रशासन गाजियाबाद और सिविल डिफेंस गाजियाबाद ने गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक और स्कूटी रैली निकाली। इसमें 300 से अधिक बाइक और स्कूटी सवार लोगों ने तिरंगा लहराया। इस दौरान जिलाधिकारी भी बुलेट पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बेहजम से मैगलगंज तक निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैलीतिरंगा रैली का शुभारंभ रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ और अपर जिलाधिकारी विकास कश्यप ने बाइक और स्कूटी पर सवार होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। लगभग तीन किलोमीटर तक रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से हापुड़ रोड होते हुए रैली संतोष मेडिकल पहुंची। इसके बाद ...