गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। वन महोत्सव के मौके पर शनिवार को गोविंदपुरम स्थित सरस्वती ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विद्यालय के निदेशक निपुण वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को पेड़ों को जरूरी बताते हुए अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ और हरियाली है जीवन की खुशहाली जैसे नारों के साथ जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम में गरिमा सक्सेना, भावना शर्मा, राखी गुप्ता, स्वाति वर्मा, नेहा पाल, नेहा सक्सेना, खुशी सिंह तथा शोभिका शर्मा का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकालकर एक पेड़ मां के नाम का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हरित भविष्य के संकल्प के साथ रासी ...