गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में बुधवार को मेरठ रोड पर रैपिड के पिलर नंबर 513 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि युवक की पहचान पटेल नगर निवासी 36 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मौत की वजह पुष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों क...