गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर सेक्टर-नौ स्थित एक रेस्तरां के संचालक पर नाबालिग कर्मचारी से बालश्रम कराने, कई दिनों तक काम लेने के बाद वेतन नहीं देने और शिकायत करने पर धमकाने का मामला सामने आया है। बाल श्रम विभाग की वेबसाइट पर शिकायत के बाद मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी 16 वर्षीय प्रिंस ने पुलिस और श्रम विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसने 15 मई 2026 से राजनगर सेक्टर-नौ स्थित मेक माय चाप रेस्तरां में 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम शुरू किया था। उसे रेस्तरां में ही रहने और खाने की व्यवस्था देकर नियमित रूप से काम कराया जाता था, लेकिन तय वेतन का भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित के मुताबिक 23 मई को रेस्तर...