गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा के चुनाव में सभी 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव में केवल एक ही पैनल मैदान में उतरा था। चुनाव में किसी अन्य पैनल के प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरे, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया बिना मुकाबले के पूरी हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, निर्धारित समय सीमा तक 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जांच के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित सदस्यों में राम दत्त शर्मा, मूल चंद गौर, सुभाष गुप्ता, अश्वनी शर्मा, विजय गौर, दिनेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विवेक गुप्ता, राजेश कुमार और मयंक गुप्ता शामिल हैं।...