Ghaziabad News: रुपये लौटाने को कहा तो बुरी तरह पीटा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में उधार दिए रुपये मांगने पर पीड़ित से मारपीट का मामला सामने आया है। शालीमार गार्डन निवासी आरिफ उर्फ गोलू ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले पप्पू कालोनी निवासी सुहेल को 18 लाख रुपये उधार दिए थे। मंगलवार को विक्रम एंक्लेव में सुहेल अपने साथियों डीएलएफ निवासी इसरार उर्फ लंगड़ा और विक्रम एंक्लेव निवासी नौशाद के साथ मिला। उन्होंने रुपये लौटाने को कहा तो सुहेल ने दोनों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.