गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। सुदामापुरी निवासी महिला ने छह लोगों पर उनके और बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुनीता के मुताबिक, नौ मई को प्रमोद ने रुपये देने के बहाने उन्हें घर बुलाया। इस दौरान प्रमोद, उसकी पत्नी इंद्रावती, बेटे कार्तिक आर्य, बेटियां सोनम,सवारी तथा दीपांशु ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...