Ghaziabad News: रिश्तेदारी में आई महिला से छेड़छाड़
गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी सवनूर ने महिला से मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जिला गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी महिला की भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। शादी समारोह होने के कारण रिश्तेदार खाना खा रहे थे और पीड़िता कमरे में अकेली थी। इसी बीच आरोपी कमरे में पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.