Ghaziabad News: रिफंड के नाम पर महिला से 50 हजार ठगे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली महिला ने 700 रुपये के रिफंड के चक्कर में 50 हजार रुपये गंवा दिए। आकाश अपार्टमेंट निवासी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि चार सितंबर को उन्होंने करीब 700 रुपये का एक सूट ऑर्डर किया था। पसंद न आने पर उन्होंने इसे वापस कर दिया। पीड़िता ने इंटरनेट पर कस्टमर केयर के नाम पर मिले एक नंबर पर फोन कर रिफंड के बारे में पूछा, जिसके बाद फोन में ऐप इंस्टाल कराया। तुरंत उनके खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.