Ghaziabad News: राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार शाम चित्रावन सोसाइटी के पास चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। जांच में स्कूटी दिल्ली से चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों के मोबाइल फोन छीनने की वारदात करते थे। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तैनात उपनिरीक्षक असद अली बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चित्रावन सोसाइटी के पास शांति नगर की तरफ से एक स्कूटी आती दिखाई दी। स्कूटी पर दो युवक सवार थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.